शिवपुरी: सिरसौद गांव के छात्र का सम्मान, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शील्ड व पुरस्कार से किया सम्मानित
शिवपुरी जिला के सिरसौद गांव के होनहार छात्र रानू प्रजापति को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शील्ड एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बताया जा रहा है कि 10वीं परीक्षा परिणाम में रानू प्रजापति ने मध्य प्रदेश में 9वां स्थान प्राप्त किया था। इसी उपलब्धि पर उन्हें सम्मानित किया गया। रानू प्रजापति ने मंगलवार दोपहर बताया कि सम्मान के दौरान वह भावुक हो गए,