लालगंज: भटवारी गांव में अनियंत्रित कार सड़क से 10 फीट नीचे खेत में गिरी, कार सवार बाल-बाल बचे
हलिया थाना क्षेत्र के हलिया देवरी मार्ग स्थित भटवारी गांव में मंगलवार सुबह करीब 8:00 बजे एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से 10 फीट नीचे खेत में गिर गई। संजोग ठीक था की कार सवार बाल बाल बच गए। हलिया निवासी मनीष पाल की कार बताई जा रही है। कार चालक जैसे ही भटवारी गांव निवासी मोतीलाल मौर्य के मकान के पास पहुंची कि कार अनियंत्रित होकर सड़क से 10 फीट नीचे जा गिरी।