जगदीशपुर: बाबूटोला स्थित घर में चोरी करने घुसे दो युवक, आहट सुनकर परिजनों ने उन्हें पकड़कर पीटा
नाथनगर थाना क्षेत्र के बाबूटोला में गुरुवार देर रात घर में घुसकर चोरी करने का प्रयास कर रहे दो युवकों को परिजनों ने पकड़ लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने दोनों की जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।