गाज़ीपुर: परमवीर अब्दुल हमीद को पूर्व सांसद घोसी अतुल राय ने नमन किया, धामूपुर में 61वां बलिदान दिवस मनाया गया
गाजीपुर की धरती पर आज देश के महान वीर सपूत परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद को श्रद्धा और सम्मान के साथ याद किया गया। उनके पैतृक गांव धामूपुर में 61वां बलिदान दिवस पूरे गौरव और भावुक माहौल में मनाया गया। देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर अब्दुल हमीद की शहादत को नमन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग धामूपुर पहुंचे।