कुरई: मोहगांव के व्यापारियों ने क्षेत्र के असामाजिक तत्वों पर लगाए गुंडागर्दी के आरोप, एसपी से की कार्रवाई की मांग
Kurai, Seoni | Jun 29, 2026 सिवनी के कुरई थाना अंतर्गत मोहगांव क्षेत्र के व्यापारियों ने सिवनी एसपी को सोमवार को ज्ञापन सौंपकर एक क्षेत्र के एक व्यक्ति अभिलाष पर गुंडागर्दी करते हुए धमकाने, मारपीट, पैसे मांगने के आरोप लगाए है। शिकायत में आरोप है कि विरोध करने पर कर्मचारियो से मारपीट की गई और दुकान बंद कराने की धमकी दी गई। व्यापारियो ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।