नवनियुक्त सदर थाना अधिकारी का अखिल भारतीय अब्बासी वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने किया स्वागत #57news #rajasthan
हिंडौन सदर थाना के नवनियुक्त थाना अधिकारी सुमेर सिंह से अखिल भारतीय अब्बासी वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की।इस दौरान थानाधिकारी सुमेर सिंह का एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।एसोसिएशन के जिला महासचिव रहमान अब्बासी ने गुरुवार सुबह 10:00 बजे बताया कि हिंडौन सदर थाना पर नवनियुक्त थाना अधिकारी सुमेर सिंह का एसोसिएशन के प्रदेश सचिव पत्रकार कलमुद्दीन खांन और जिला सचिव रहमान अब्बासी ने साफा पहना कर स्वागत किया, एसोसिएशन की पदाधिकारियों ने थाना अधिकारी को शुभकामनाएं प्रेषित की और कानून व्यवस्था पर भी चर्चा की।
Balghat, Karauli | Jul 16, 2026