परिहार: SSB ने सीमा पर 57 लीटर नेपाली शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ 51वीं बटालियन SSB सीतामढ़ी-II ने रविवार को दो अलग-अलग कार्रवाई की। सिरसिया और कन्हवा BOP क्षेत्र में हुई कार्रवाई में कुल 57.06 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई। SSB के अनुसार, सिरसिया क्षेत्र में 39.06 लीटर शराब के साथ बजाज डिस्कवर बाइक सवार राजीव कुमार (18) को पकड़ा गया। वहीं कन्हवा क्षेत्र में 18 लीटर नेपाली शराब के साथ