शाहपुरा: बरगी बांध के गेट खुलने से नर्मदा तटों का जलस्तर बढ़ा, थाना प्रभारी ने दूर रहने की अपील की
बरगी बांध के गेट खोलने के बाद नर्मदा का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है जिसके बाद शाहपुरा थाना प्रभारी प्रवीण धुर्वे ने बुधवार 1:00 बजे लोगों से अपील की है कि नर्मदा तटों से दूरी बनाए रखें और नर्मदा नदी के किनारे पर ना जाएं।जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो साथ ही पुलिस बल को मुस्तैद किया गया है कि वह लगातार तट पर अपनी नजर बनाए रखें।