बरडीहा: कुंदरहे मोड़ पर हादसों पर लगेगी लगाम, सड़क चौड़ीकरण की पहल तेज
Bardiha, Garhwa | Oct 24, 2026 गढ़वा जिले के बरडीहा प्रखंड अंतर्गत कुंदरहे मोड़ पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासनिक पहल तेज हो गई है। बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह के निर्देश पर अंचल अमीन ने शनिवार को इस खतरनाक मोड़ की आधिकारिक नापी की है। सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रहे अतिक्रमण को चिह्नित कर उसे हटाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बीडीओ ने पथ निर्माण विभाग के