नर्मदापुरम: नर्मदापुरम जिला पंचायत सभागार में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों का किया सम्मान
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला पंचायत सभागृह, नर्मदापुरम में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान एवं उनके अनुभवों को नई पीढ़ी से जोड़ने के उद्देश्य से गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 100 से 120 वरिष्ठजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के योगदान और उनके जीवनानुभवों को महत्वपूर्ण बताया।