प्रतापगढ़: प्रतापगढ पंचायत समिति सभागार में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 पर आयोजित किया गया प्रशिक्षण
प्रतापगढ़ स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर पंचायत समिति प्रतापगढ़ सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य कार्यकारी अधिकारी के निर्देशन में किया गया, जिसमें समस्त ग्राम विकास अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण प्रदान कर मार्गदर्शिका वितरित की गई।