सिरसागंज: राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसागंज ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पूरा किया वृक्षारोपण का लक्ष्य
सिरसागंज स्थित राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार के "एक पेड़ माँ के नाम" वृक्षारोपण महाअभियान-2026 का सफल समापन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर निर्धारित लक्ष्य को पूरा किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्य अतिथि चेयरमैन रंजना सिंह ने स्वयं पौधा लगाकर उत्साहवर्धन किया।