मुरार: ग्वालियर में रास्ते के विवाद में दो गुटों में हुई भिड़ंत, फायरिंग, वीडियो वायरल
Morar, Gwalior | Apr 26, 2026 ग्वालियर में शनिवार रात करीब 7 बजे बिजौली थाना क्षेत्र के हसनपुरा पुलिया पर रास्ता देने को लेकर हुआ विवाद अचानक हिंसक हो गया। दो पक्षों के बीच कहासुनी मारपीट में बदली और फिर फायरिंग तक जा पहुंची, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित पक्ष जान बचाकर थाने पहुंचा, जहां शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।