साहिबगंज: लालबथानी गांव से 2 वारंटियों को मुफस्सिल पुलिस ने किया गिरफ्तार, सदर अस्पताल में जांच के बाद भेजा गया जेल
मुफस्सिल थाना क्षेत्र की पुलिस ने कोर्ट से जारी वारंट पर थाना क्षेत्र के लाल बथानी गांव से दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद गुरुवार को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करवाने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इसको लेकर थाना प्रभारी शशि कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट से जारी वारंट एनबीडब्ल्यू एसटी नंबर 247/19 के तहत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है