साहिबगंज: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों संग की मासिक अपराध नियंत्रण की बैठक
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुरुवार को एसपी कुमार गौरव ने जिले के सभी एसडीपीओ, इंस्पेक्टर व थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध नियंत्रण गोष्टी की बैठक आयोजित की। इस दौरान बैठक में पिछले माह में दर्ज हुए विभिन्न कांडों की समीक्षा करते हुए उसमें जल्द से जल्द प्रगति लाते हुए रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया। वही लोकसभा चुनाव को लेकर जांच अभियान चलाते रहें।