साहिबगंज: शादी करने की नियत से घर से भागी लड़की को बरहेट पुलिस ने किया बरामद, मेडिकल जांच करवाने के लिए लेकर आई सदर अस्पताल
बरहेट थाना क्षेत्र के एक गांव से पिछले दिनों एक लड़की शादी करने की नियत से अपने घर से भाग गई थी जिसके बाद परिजनों ने बरहेट थाना में आवेदन दिया था। उधर बुधवार को बरहेट थाना क्षेत्र की पुलिस ने उक्त लड़की को सकुशल बरामद करने के बाद उसका मेडिकल जांच करवाने के लिए सदर अस्पताल लेकर आई हुई थी जहां मेडिकल जांच करवाने के बाद पुलिस आगे की कार्यवाही करने में जुटी थी।