साहिबगंज: निर्वाचन कार्य में प्रयुक्त होने वाले वाहनों के संग्रह स्थल पुलिस लाईन मैदान का जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
लोकसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त हेमंत सती ने वाहन कोषांग कार्यों की समीक्षा कर पोलिंग पार्टी के लिए आवागमन हेतु बनाए गए वाहनों के संग्रह स्थल पुलिस लाईन मैदान का बुधवार को निरीक्षण किया। जहां निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को कई तरह के दिशा निर्देश दिए। मौके पर डीडीसी, एसडीओ, डीटीओ, एमवीआई एवं अन्य मौजूद थे