नवाबगंज: मसौली में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 81 मरीजों का परीक्षण, डिवाइन धनवंतरी हॉस्पिटल ने दी ग्रामीणों को राहत
अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित डिवाइन धनवंतरी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, प्यारेपुर सरैया के सौजन्य से सोमवार को करीब 1 बजे विकास खंड मसौली के पंचायत भवन अकबरपुर धनेठी में एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के कुल 81 नेत्र रोगियों का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।