तिर्वा: तिर्वा मेडिकल कॉलेज में कुत्तों का आतंक, मरीज और तीमारदार हो रहे परेशान
Tirwa, Kannauj | Nov 2, 2026 तिर्वा, कन्नौज। राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के मुख्य गेट से लेकर परिसर के अंदर तक आवारा कुत्तों की मौजूदगी से मरीजों और तीमारदारों में डर बना हुआ है। रेडियोलॉजी विभाग के गेट के बाहर भी एक कुत्ता बैठा दिखाई दिया। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।