भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में 'शुद्ध आहार, मिलावट पर वार' अभियान के तहत Brand Sting एनर्जी ड्रिंक की 2950 बोतलें जब्त
जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देशन में जिलेभर में संचालित ‘शुद्ध आहार, मिलावट पर वार’ अभियान के तहत चिकित्सा विभाग की फूड सेफ्टी टीम ने शुक्रवार को शहर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 2950 बोतल कैफीनेटेड पेय पदार्थ (एनर्जी ड्रिंक के नाम से बेचे जा रहे उत्पाद) सीज किए।