भोरे: मथौली गांव में घर में बैठी महिला के साथ हुई मारपीट, जमीन छोड़ने के बदले मांगी गई 3 लाख की रंगदारी, प्राथमिकी हुई दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के मथौली गांव में घर में अकेली बैठी महिला के साथ कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर उसे जख्मी कर दिया। इस दौरान महिला के कपड़े फाड़ दिए और जाते-जाते 3 लख रुपए की रंगदारी भी मांगी गई। मामले को लेकर घायल महिला के लिखित बयान पर थाने में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।