भोरे: भोरे क्षेत्र में 33 KVA का मेंटेनेंस कार्य होने के कारण 10:00 से 3:00 तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित, JE ने दी जानकारी
भोरे प्रखंड क्षेत्र में शनिवार की सुबह 10:00 से शाम 3:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। लोगों को होने वाली असुविधा को लेकर विद्युत विभाग कंपनी के अधिकारियों द्वारा खेद प्रकट किया गया है। विद्युत उपशाखा केंद्र भोरे के JE सुदीप कुमार ने बताया कि 33 KVA लाइन में हो रही समस्या के निराकरण हेतु 10:00 बजे से लेकर शाम 3:00 बजे तक मेंटेनेंस का कार्य चलेगा।