भोरे: लामीचौर बाजार में पैसे के विवाद को लेकर दुकानदार को मारपीट कर किया घायल, प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस
भोरे थाना क्षेत्र के लामी चौर बाजार स्थित खाद बीज के एक दुकानदार से पैसे के लेनदेन के विवाद को लेकर उसे मारपीट कर घायल कर दिया गया। मामले में पीड़ित दुकानदार ने चार लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उसी गांव के ध्रुव बरनवाल, अजय बरनवाल, विपिन बरनवाल और राजू बरनवाल को आरोपित किया गया है। मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है।