भोरे: हुसेपुर पुरानी बाजार के समीप से पुलिस ने बाइक व 24.250 लीटर देशी व विदेशी शराब की जब्त, एक कारोबारी को किया गिरफ्तार
भोरे थाना क्षेत्र के हुसेपुर पुरानी बाजार के समीप शनिवार को जांच के क्रम में पुलिस ने एक बाइक और उसे पर लोडिंग किए हुए एक बोरे से देशी व विदेशी शराब को जब्त कर एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। जब्त शराब की कुल मात्रा 24.250 लीटर बताई गई है। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान थाना क्षेत्र के कुवारी डीह निवासी परमा राम के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है।