भोरे: सिसई पैठान टोला में पुलिस ने कार्रवाई कर हत्या के प्रयास में शामिल कांड के अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
भोरे थाना क्षेत्र के सिसई पैठान टोला गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर हत्या के प्रयास में शामिल कांड के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गत 9 मई को भोरे थाने की पुलिस ने कांड दर्ज की थी। मामले में अभियुक फरार चल रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अभियुक्त घर पर है। जिसके बाद कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त दिलशाद शाह बताया गया है।