भोरे: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भोरे में सुरक्षा व अवासन स्थल का SP ने किया निरीक्षण, दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश
आगामी 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विधि व्यवस्था, सुरक्षा व अर्धसैनिक बलों के ठहराव हेतु आवासन स्थल का गुरुवार को एसपी स्वर्ण प्रभात ने निरीक्षण किया। इस दौरान अर्धसैनिक बलों के ठहरने हेतु शौचालय, पेयजल से लेकर अन्य सुविधाएं मुहैया कराने हेतु कई आवश्यक दिशा निर्देश उन्होंने दिया। चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु प्रशासन एक्शन मोड में है।