समाहरणालय स्थित जिला पदाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित जनता दरबार में जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय ने आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 82 आवेदन प्राप्त हुए।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को मामलों की वास्तविक स्थिति की जांच कर समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने तथा आवेदकों को कार्रवाई से अवगत कराने के निर्देश दिए।
आम नागरिकों की प्रशासन तक सहज पहुंच एवं समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिले में प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार आयोजित किया जाता है।
IPRD Bihar
#begusarai
#easeofliving
#cmsamrat