मुज़फ्फरनगर: 1927 से 2026 तक का गौरवशाली सफर! मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक ने रचा इतिहास, 100वें वर्ष में प्रवेश
मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक ने अपनी गौरवमयी यात्रा के 100वें वर्ष में प्रवेश कर इतिहास रच दिया। 12 अगस्त 1927 से शुरू हुए बैंक के शताब्दी वर्ष का शुभारंभ समारोह बैंक मुख्यालय में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने केक काटकर समारोह का शुभारंभ किया। बैंक सभापति ठाकुर रामनाथ सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।