चाकुलिया: चाकुलिया पुराना बाजार में दुर्गा पूजा महाप्रसाद वितरण का भव्य आयोजन
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार में सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने 20 क्विंटल खिचड़ी, 30 क्विंटल सब्जी और 10 क्विंटल चटनी का महाप्रसाद वितरण किया। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रशासन ने मुख्य सड़कों पर वाहनों का आवागमन रोककर शांति व्यवस्था सुनिश्चित की।