राजपुर: बारिश और तूफान ने खोली एकलव्य आवासीय विद्यालय की गुणवत्ता की पोल
बलरामपुर जिले के ग्राम लडुवा में लगभग करोड़ो रुपये की लागत से बन रहा एकलव्य आवासीय विद्यालय निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरता नजर आ रहा है। ताजा मामला उस समय सामने आया जब आज आई तेज आंधी-तूफान ने निर्माण की गुणवत्ता की पोल खोलकर रख दी। आंधी के दौरान विद्यालय परिसर में बनी रेलिंग की ईंट की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इस घटना ने