सहसवान: सहसवान विधानसभा क्षेत्र के दहगवां स्थित राव फार्म हाउस पहुंचेंगे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 30 जुलाई को सहसवान विधानसभा क्षेत्र के दहगवां स्थित राव फार्म हाउस पर गुरुवार को लगभग 02 बजे पहुंचेंगे। अखिलेश यादव पूर्व मंत्री स्वर्गीय ओमकार सिंह यादव के निधन के उपरांत आयोजित ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।