मैनपुरी: ओछा क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद परिवार के लोगों ने पीड़ित परिवार के साथ की मारपीट, आधा दर्जन लोग हुए घायल
ओछा थाना क्षेत्र के अकबरपुर में मामूली कहासुनी होने पर परिवार के लोगों ने पीड़ित परिवार के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी। जिसमें महिलाओं समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया जहां डॉक्टरों के द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।