मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में पीड़ित के भाई को मारी गई गोली के मामले में कार्रवाई को लेकर एसपी से की गई शिकायत
कोतवाली थाना क्षेत्र के छोटी नगरिया निवासी अनुज कश्यप पुत्र संजीव कश्यप ने एसपी कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि दबंगों के द्वारा उनके भाई को गोली मार दी गई थी जिससे वह घायल हो गया था। वही पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी से शिकायत की है।