मैनपुरी: भोगांव क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम डाकन निवासी पावन कुमार पुत्र राम सेवक गुरुवार की सुबह 4 बजे बाइक से सिंगाड़ा लेने के लिए मैनपुरी जा रहा था। तभी गंगा ढाबा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी दी। जिससे पवन की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।