मैनपुरी: ओछा क्षेत्र में स्कूल से घर वापस जा रहे साइकिल सवार मासूम छात्र की ट्रक की टक्कर से हुई मौत
क्षेत्र के पड़रिया चौराहे के पास के निवासी लवकुश पुत्र जगवीर सिंह कक्षा 4 का छात्र था। गुरुवार की दोपहर साइकिल से सवार होकर घर जा रहा था। जैसे ही पड़रिया चौराहे के पास पहुंचा तभी ट्रक के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलते हुए मासूम छात्र को रौंद दिया जिससे छात्र की मौत हो गई। ट्रक चालक चौकी से कुछ ही दूरी पर ट्रक खड़ा करके मौके से फरार चल गया।