लखीसराय: सदर अस्पताल में मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना का डीएम ने किया उद्घाटन
सदर अस्पताल परिसर में मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना की शुरुआत बुधवार की पूर्वाह्न 10:30 पर डीएम मिथिलेश मिश्र ने सदर अस्पताल परिसर में फीता काटकर किया इस दौरान अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय कस्तूरबा की तीन छात्राओं को टीका लगाया गया। बताया गया की 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं को ह्यूमन पैपिलोमा टीका का पहला डोज लगाया गया।