महरौनी: भौरट बांध डूब क्षेत्र से प्रभावित लगभग आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों ने शेष मुआवजे की मांग को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
भौरट बांध डूब क्षेत्र से प्रभावित ग्राम बम्हौरी घाट, सतलीगा छपरट, गुमची आदि सहित लगभग आधा दर्जन से अधिक गांवो की ग्रामीणों ने गुरुवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि बांध बनने के कारण किसानों के घर मकान जमीन कुएं आदि डूब क्षेत्र में चले गए हैं। परंतु अभी तक कई किसानों को उनके मुआवजा की धनराशि एवं पुनर्वास योजना का लाभ नहीं मिल सका है ।