मौजमाबाद: फागी थाना पुलिस ने उप जिला अस्पताल से बाइक चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया, दो मोटरसाइकिल बरामद
जयपुर की फागी थाना पुलिस को मोटरसाइकिल चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने फागी स्थित उप जिला अस्पताल से चोरी हुई मोटरसाइकिल की वारदात का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी रामजीलाल को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है।