हज़ारीबाग: मांडू विधानसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाकों में चुनाव को लेकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया
मांडू विधानसभा क्षेत्र में चुनाव निष्पक्ष और भयमुक्त हो, इसे लेकर निर्वाची पदाधिकारी सह हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय एवं एसपी अरविंद सिंह ने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया . आज बुधवार 3 बजे मांडू विस क्षेत्र के नक्सल इलाकों में जैप की तीन कंपनी के जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया. जवानों ने स्क्वायड डॉग से चुरचू, विष्णुगढ़,अंगो समेत सभी जंगल में छापामारी की.