हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के अंतर्गत, गुप्त सूचना के आधार पर थाना भवारना के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र अरला में स्थित एक होमस्टे में दबिश दी गई। दबिश के दौरान होमस्टे के एक कमरे में चार युवक मौजूद मिले। तलाशी लेने पर चारों युवकों के कब्जे से कुल 11 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई। मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए, पुलिस थाना भवारना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (ND&PS Act) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर हेरोइन को अपने कब्जे में ले लिया है।
मामले में संलिप्त आरोपियों का विवरण निम्नलिखित है:-
1. संदीप राम, निवासी गांव मौली चक, डाकघर सल्याणा, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश, आयु 33 वर्ष।
2. संजीव कुमार, निवासी गांव एवं डाकघर अरला, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश, आयु 36 वर्ष।
3. अरुण कुमार, निवासी गांव एवं डाकघर चौकी खलेट, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश, आयु 29 वर्ष।
4. दीपक, निवासी मकान नं. 2416, गली नं. 2, डबल्डाया चौक, जंडियाला गुरु, तहसील व जिला अमृतसर, पंजाब, आयु 38 वर्ष।
पुलिस थाना भवारना की टीम आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वे हेरोइन (चिट्टा) कहां से लेकर आए थे और इसकी आपूर्ति किसे करने जा रहे थे। मामले में आगामी जांच जारी है।