आज 13 जुलाई रविवार सुबह करीब 9 बजे बेतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि शनिवार 12 जुलाई को चलाए गए महाकुर्की अभियान के अंतर्गत पश्चिम चंपारण जिले में गंभीर आपराधिक मामलों से जुड़े वांछित अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।