रावतसर: रावतसर पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त तस्करी में एक महिला सहित 3 जनों को किया गिरफ्तार, थाने में 3 प्रकरण दर्ज
रावतसर पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त तस्करी में एक महिला सहित तीन जनों को गिरफ्तार किया गुरुवार शाम 4 बजे धन्नासर पुलिस चौकी प्रभारी सहीराम कड़वासरा जानकारी देते बताया कि ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत एक महिला रानी मजबी को अवैध 9 किलो 500 ग्राम डोडा पोस्त लखवीर सिंह को 14 किलो 934 ग्राम डोडा पोस्त व जसपाल सिंह को 15 किलो ग्राम डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया