बीकानेर-नागौर मार्ग से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों और एक वाहन चालक के बीच तीखी बहस और विवाद होता दिखाई दे रहा है। चालक का आरोप है कि उसकी गाड़ी की गति कम होने के बावजूद किसी अन्य वाहन की स्पीड उसके नाम पर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही थी।
विवाद के दौरान चालक ने घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जिसके बाद मामला और गरमा गया। वायरल वीडियो में एएसआई रामकेश चालक को कथित रूप से धमकाते हुए नजर आ रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की जैसी स्थिति भी बनी।
फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले को लेकर पुलिस विभाग की ओर से भी किसी आधिकारिक बयान का इंतजार है।
अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो के सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस विभाग इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।
#BreakingNews #bikanernews #rajasthan #police #bikaner