बिसौली: बिसौली नगर में जाटव समाज का सहभागिता सम्मेलन आयोजित, एकजुटता पर दिया गया जोर
Bisauli, Budaun | Aug 15, 2026 बिसौली नगर में जाटव समाज सहभागिता सम्मेलन का शनिवार को 1 बजे करीब आयोजन किया गया। जिसमें समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर सहभागिता की। सम्मेलन में समाज की एकजुटता, शिक्षा, सामाजिक उत्थान और युवाओं की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए आपसी भाईचारा और एकजुटता बेहद जरूरी है।