हुज़ूर: भोपाल: 3 लाख रुपये में महिला बेचने वाला आरोपी रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Nov 13, 2024 भोपाल की महिला को राजस्थान में बेचने वाले मुकेश भालेराव को हबीबगंज पुलिस ने रानी कमलापति रेलवेस्टेशन (RKMP) से गिरफ्तार किया। 10 हजार का इनामी मुकेश भागने की तैयारी में था। मुकेश से कई बड़े राज खुल सकते हैं। माना जा रहा है वह मानव तस्कर गिरोह के संपर्क में था। आरोपी का मोबाइल जांच के लिए दिया गया है।उसके नंबर की सीडीआर निकाली जा रही है।