बिजावर: किशनगढ़ में पं. दीनदयाल प्रशिक्षण अभियान का दूसरा दिन संपन्न, विधायक राजेश शुक्ला ने किया संबोधित
बिजावर विधायक राजेश बबलू शुक्ला की उपस्थिति में किशनगढ़ मंडल में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का दूसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष मलखान सिंह, पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी व अमित द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। शनिवार की शाम 4 बजे समापन सत्र में विधायक ने संगठन मजबूती पर जोर दिया।