खलीलाबाद: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने दिया स्वस्थ भारत का संदेश
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने खलीलाबाद के कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित योग शिविर में भाग लेकर योगाभ्यास किया। उन्होंने लोगों से योग को दैनिक जीवन में अपनाने की अपील करते हुए “करें योग, रहें निरोग” का संदेश दिया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी व नागरिक मौजूद रहे। सभी ने स्वस्थ और विकसित भारत का संकल्प लिया