केशकाल: नगर पंचायत केशकाल अंतर्गत 4 कार्यों के लिए करीब ₹40 लाख मंजूर
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कोंडागांव जिले के केशकाल नगर पंचायत में 4 कार्यों के लिए 39 लाख 81 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं।उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इनकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं।उप मुख्यमंत्री साव ने सभी कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्दश दिये।