गुना नगर: जिले में पुलिस का बड़ा एक्शन: वाहन चेकिंग में 109 लापरवाह वाहन चालकों पर ₹43,600 का जुर्माना
गुना पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन में लापरवाह वाहन और चालकों पर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की। 12 अप्रैल को एसपी ने बताया, जिले के सभी थाना क्षेत्र में 11 12 अप्रैल रात विशेष अभियान में चेकिंग की। 300 वाहनों की जांच में 109 लापरवाह वाहन और चालकों पर कार्यवाही कर ₹43,600 जुर्माना वसूल किया गया। एसपी ने कहा, कार्यवाही दंडित करने नही नियम पालन करने की गई।