गोरखपुर: गोरखपुर में बाढ़ का खतरा बढ़ा, राप्ती-सरयू खतरे के निशान से ऊपर, प्रयागराज से मंगाई गईं 10 बड़ी नाव और 11 मोटरबोट
नेपाल में लगातार हो रही बारिश के चलते गोरखपुर में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। जिले की प्रमुख राप्ती और सरयू नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जबकि रोहिन नदी भी खतरे के निशान से महज एक सेंटीमीटर नीचे है। प्रशासन के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक नदियों का जलस्तर और बढ़ सकता है। नदी की तेज धारा को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। फिलहाल